Best Anchoring Script for Hindi Diwas in Hindi - 14 September 2024

Best Anchoring Script for Hindi Diwas in Hindi – 14 September

In this article we providing information regarding latest Best Anchoring Script for Hindi Diwas in Hindi – 14 September 2024.

Best Anchoring Script for Hindi Diwas in Hindi – 14 September 2024

हिंदी भाषा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह देश की लोककथाओं, कविताओं, गीतों और अन्य साहित्यिक कृतियों का माध्यम है। हिंदी भाषा भारत की राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है। यह दिन देश के विभिन्न क्षेत्रों में हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

दीप प्रज्वलनः

हिंदी दिवस के इस शुभ अवसर पर दीप प्रज्वलन करने हेतु मैं मंच पर मुख्य अतिथि श्री/श्रीमती (मुख्य अतिथि का नाम) को आमन्त्रित करना चाहूँगी। जिस प्रकार दीपों का प्रज्वलन अंधकार को दूर कर प्रकाश लाता है, ठीक उसी तरह हिंदी ने भी हमारे जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाया है।

दीप प्रज्वलन के बाद सरस्वती वंदना या कोई औ प्रार्थना करने के लिए छात्रों को मंच पर आमन्त्रिMASTER करें।

हिंदी, एक भाषा नहीं, बल्कि एक भावना है। यह हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। आइये, हिंदी भाषा की महत्ता बताती हुई उस कविता से कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं जो स्वयं हमारे हिंदी शिक्षक ने लिखी है। तालियों के साथ स्वागत करें (हिंदी शिक्षक का नाम).

हिंदी में भाषणः

आज हमारे बीच मौजूद हैं [विद्वान का नाम), जो हिंदी भाषा के विशेषज्ञ हैं। वे हमें हिंदी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और वर्तमान महत्व के बारे में बताएंगे। आइए, जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत करते हैं!

हिंदी गीत और नृत्यः हिंदी भाषा की सुंदरता न केवल शब्दों में, बल्कि संगीत और नृत्य में भी झलकती है। चलिए मिलकर आनंद लेते हैं कक्षा 10 की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत हिंदी गीतों पर सामूहिक नृत्य का।

नृत्य प्रस्तुति

हिंदी प्रश्नोत्तरी

हिंदी भाषा के बारे में हम सब कितना जानते हैं, यह देखने के लिए एक रोमांचक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी हमने किया है। और अपने साथ बहुत से हिंदी भाषा से जुड़े रोचक प्रश्नों के साथ मंच पर आ रहे हैं कक्षा 8 के (छात्र/ छात्रा का नाम)।

समापनः

अंत में, मैं कुछ सुंदर पक्तियों के साथ कार्यक्रम का समापन करना चाहूँगी। हिंदी भाषा को आगे बढ़ाना है, हिंदी को उन्नति के रास्ते पर ले जाना है, सिर्फ एक दिन नहीं, हर दिन हिंदी दिवस मनाना है।

उम्मीद है कि आप सभी ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया होगा। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और हमें इस पर गर्व है। आइए हम सभी मिलकर हिंदी भाषा का प्रचार- प्रसार करें और इसे और अधिक लोकप्रिय बनाएं।

जय हिंदी ! जय हिंद !

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply